Daily Horoscope

मोदी ने अनूठी शैली से सबको किया कायल

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (15:50 IST)
दावोस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के शीर्ष व्यवसायियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की 'अनूठी शैली' में मेजबानी तथा उनसे व्यक्तिगत परिचय का आदान-प्रदान करते हुए उनके समक्ष वैश्विक स्तर पर निवेश और व्यवसायों के लिए उत्साहजनक अवसर प्रस्तुत किए हैं।
 
इस राउंड टेबल वार्ता में वैश्विक कंपनियों के 49 सीईओ मौजूद थे। भारत के 20 सीईओ इसमें शामिल हुए। इस वार्ता का विषय 'भारत मतलब व्यवसाय' था।
 
बैठक में मौजूद महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि सीईओ के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज में प्रधानमंत्री (मोदी) ने प्रत्येक सीईओ की प्रतिक्रिया का जवाब दिया। विदेशी सीईओ और बैठक में शामिल प्रत्येक के लिए उनके पास एक निजी प्रतिक्रिया थी। दावोस में यह अनूठी शैली नहीं देखी गई। 
 
महिंद्रा ने कहा कि मोदी के संबोधन के बाद उनसे और भी अधिक उम्मीदें होंगी। मोदी ने दुनिया को अपने बेहतरीन संगठनात्मक कौशल से हमारे गौरव को बढ़ाया है। आपके आतिथ्य में हर वैश्विक सीईओ को आपकी व्यक्तिगत अंदाज ने फिदा कर दिया। मुझे एटइन्वेस्टइंडिया के बोर्ड में शामिल होने पर गर्व है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख