biodatamaker

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की हत्या की साजिश नाकाम

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (09:22 IST)
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की हत्या करने की एक साजिश को नाकाम कर दिया गया है। स्काई न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
 
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जांच में यह सामने आया है कि साजिश के तहत डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री थेरेसा मे के आवास पर आईईडी विस्फोटकों का उपयोग कर अफरा-तफरी मचाने के बाद उनकी हत्या करने की योजना थी। स्कॉटलैंड यार्ड, एमआई 5 और वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा कई हफ्तों से इस संबंध में जांच की जा रही थी। 

मेट्रोपोलिटिन पुलिस ने एक बयान में बताया कि उत्तरी लंदन के नाइमुर जकारिया रहमान और दक्षिण-पूर्व बर्मिंघम के मोहम्मद आकिब इमरान को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को आज वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस का मानना है कि डाउनिंग स्ट्रीट के समीप एक शक्तिशाली विस्फोटक रखे जाने की योजना बनाई गई थी और इसी दौरान प्रधानमंत्री पर हमला और उनकी हत्या की साजिश भी रची गई थी।
 
इससे पहले थेरेसा मे के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि गत वर्ष के दौरान ब्रिटेन ने इस तरह की नौ साजिशों को नाकाम किया है। (वार्ता) 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख