Hanuman Chalisa
✕

स्विट्जरलैंड में भीषण विमान दुर्घटना, द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (21:48 IST)
ज्यूरिख। स्विट्जरलैंड के ग्रिसंस प्रांत में एक विंटेज विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई है।
 
पुलिस की प्रवक्ता एंतीना सेंती ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि विमान में सवार 20 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों में 11 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। मृतकों में आस्ट्रिया का एक दंपति और उनका बेटा भी शामिल है।
 
जंकर जेयू52 एचबी-एचओटी विमान का निर्माण 1939 में जर्मनी में हुआ था। यह देश के पूर्वी हिस्से में पिज सेगनास पर्वत पर हादसे का शिकार हुआ। यह 3000 मीटर ऊंचा पहाड़ है। दुर्घटना 2,540 मीटर की ऊंचाई पर हुई है।
 
जर्मन भाषी अखबार ‘ब्लीक’ के मुताबिक, विमान ने देश के दक्षिण में स्थित तिचीनो से उड़ान भरी थी और इसे शनिवार दोपहर को ज्यूरिख के निकट ड्यूबेन्डॉर्फ़ हवाई क्षेत्र में उतरना था।
 
‘20 मिनट’ अखबार ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि विमान पूरा घूम गया था और एक पत्थर की तरह जमीन पर आ गिरा। मलबा बहुत छोटे इलाके में फैल गया। इससे संकेत मिलता है कि विस्फोट की वजह से दुर्घटना होने की संभावना नहीं है।
 
पुलिस ने पहले बताया था कि कि पांच हेलीकॉप्टर खोज एवं बचाव अभियान में लगाए गए हैं और घटनास्थल के हवाई क्षेत्र को रविवार को भी बंद रखा गया है।
 
एटीसी समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि यह विमान जेयू-एयर कंपनी का था जिसका ताल्लुक स्विस वायु सेना से है।
 
जेयू-एयर ने अपनी वेबसाइट पर हादसे पर गहरा दुख जताया है और दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इसने कहा कि कंपनी ने उड़ान संचालन को बंद कर दिया है।
 
स्विट्जरलैंड के निडवाल्ड कैंटन के एक जंगल में भी एक पर्यटक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हादसे का शिकार होते ही विमान में आग लग गई थी और इसमें एक दंपति और दो बच्चे सवार थे। हादसे में बचा कोई भी शख्स अब तक नहीं मिला है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख