ramcharitmanas

360 करोड़ में बिक गया यह दुर्लभ पिंक डायमंड, जानिए कौन है खरीदार...

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (11:06 IST)
जिनेवा। जिनेवा में मंगलवार को हुई एक नीलामी में 19 कैरट का एक बेहद दुर्लभ पिंक डायमंड पांच करोड़ डॉलर (लगभग 360 करोड़ रुपए) में बिका। नीलामी घर क्रिस्टीज ने यह जानकारी दी है। इसी के साथ अनूठे किस्म के पत्थर की प्रति कैरट कीमत का यह नया रिकॉर्ड बन गया है। 
 
एक वक्त में ओपनहाइमर परिवार की मिल्कियत रही पिंक लेगेसी (डायमंड) को स्विच स्वॉच सूमह के हिस्से अमेरिकी लक्जरी ब्रांड हैरी विंस्टन ने अपने नाम कर लिया है। ओपनहाइमर परिवार ने दशकों तक डी बीयर्स हीरा खनन कंपनी चलाई थी।

यूरोप में क्रिस्टीज के प्रमुख फ्रांकोइज कुरियल ने कहा, 'प्रति कैरट 26 लाख डॉलर। किसी पिंक डायमंड की प्रति कैरट कीमत का यह विश्व रिकॉर्ड है।'
 
उन्होंने कहा कि यह पत्थर मेरे लिए हीरों का लियोनार्डो दा विंची है। इस हीरे के खरीदारों ने फौरन इसका नामकरण 'विंस्टन पिंक लेगेसी' कर दिया।
 
क्रिस्टीज के आभूषण के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रमुख राहुल कड़किया ने पिंक लेगेसी को विश्व के बेहतरीन हीरों में से एक बताया।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

वाह रे सिस्टम, सब्जी में नमक की जगह डाला कपड़े धोने का सर्फ, स्कूल में मिड डे मील खाकर 18 बच्चे बीमार

Gen-Alpha के आंदोलन का असर, लखनऊ में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश, खाने की क्वालिटी भी सुधारेंगे

हार्वर्ड में मेडिकल पढ़ाई के लिए आईं बॉडी, सिर-दिमाग की चोरी, ब्लैक मार्केट में बेचा

कोलकाता के होटल में लगी भयानक आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अगला लेख