sundarkand
✕

फिलीपीन पहुंचा तूफान ‘युतु’, कई घरों की छतें उड़ी और पेड़ टूटे

Updated: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (21:26 IST)
मनीला। फिलीपीन में मंगलवार को तूफान ‘युतु’ के दस्तक देने के साथ तेज हवाओं के कारण कई घरों की छतें उड़ गईं और पेड़ टूट कर गिर गए। इस शक्तिशाली तूफान के आगमन से पहले इलाके के हजारों लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान भेज दिया गया।
 
पिछले महीने मंगखूट तूफान के तबाही मचाने के बाद अब नए तूफान ने फिलीपीन के सर्वाधिक आबादी वाले द्वीप पर दस्तक दी है, जिसके कारण क्षेत्र में भारी बारिश हुई। मंगखूट तूफान के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी।
 
खोजी दलों ने युतु से मची तबाही का आकलन शुरू कर दिया है। तूफान ने मंगलवार सुबह दस्तक दी और इसके कारण 150 किलोमीटर (95 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जो कई बार 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले प्रचंड तूफान में तब्दील हो गईं।
 
अधिकारियों ने बताया कि तूफान के चलते नौका डूबने की घटना में एक व्यक्ति के लापता होने की खबरों की वे जांच कर रहे हैं।
 
नुएवा विजकाया प्रांत से इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ द रेड क्रॉस की प्रवक्ता कैरोलाइन हागा ने बताया, ‘हमने सड़कों पर पेड़ों की टूटी शाखाएं देखी हैं लेकिन बाढ़ के चलते यहां घरों को अधिक नुकसान हुआ है। लोगों को वहां से निकाला जाना आवश्यक है। युतु के आगमन से पहले निचले इलाकों में रहने वाले करीब 10,000 लोग अपने-अपने घरों को छोड़ चुके हैं।’ (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख