dharma sangrah

फिलिपींस : बम विस्फोटों में 21 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (00:38 IST)
जोलो (फिलिपींस)। दक्षिणी फिलिपींस के एक द्वीप पर रविवार को एक सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के अंदर और बाहर हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और करीब 111 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
 
इस इलाके में मुस्लिम चरमपंथी सक्रिय हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में जोलो कैथेड्रल (रोमन चर्च) के अंदर पहला बम विस्फोट हुआ। विस्फोट में कुछ लोग घायल हो गए, वहीं मुख्य दरवाजे की ओर लोगों के भागने पर भगदड़ मच गई।
 
इसके बाद दूसरा विस्फोट परिसर के बाहर उस वक्त हुआ, जब बाहर तैनात सेना के जवान और पुलिसकर्मी अंदर जा रहे थे। इसके कारण और अधिक लोग हताहत हुए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 21 लोग मारे गए और 111 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 16 नागिरक और 5 जवान शामिल हैं।
 
बख्तरबंद गाड़ियों में सवार सैनिकों ने चर्च की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया है जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बहरहाल, किसी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

अगला लेख