dharma sangrah
✕

भारत में भी शुरु होगी पाणिनि भाषा प्रयोगशाला, सभी राज्‍यों में खोलने का विचार

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (15:55 IST)
मॉरीशस। भारत सरकार का मॉरीशस की तरह अपने देश के सभी राज्यों में युवा पीढ़ी में हिन्‍दी समेत अन्य भारतीय भाषाओं में पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से पाणिनि भाषा प्रयोगशाला खोलने का विचार है।


विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने 11वें विश्व हिन्‍दी सम्मेलन में आए भारतीय मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार का देश के हर राज्य में पाणिनि प्रयोगशाला खोलने का विचार है ताकि युवा पीढ़ी हिन्दी, तेलगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम समेत अन्य भारतीय भाषाओं को सीख सकें।

उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा को सीखने के लिए किसी को बाध्य करना या दबाव बनाना सही नहीं है। लोगों में स्वत: भाषा सीखने की रुचि होनी चाहिए। श्रीमती स्वराज ने कहा कि देश में भाषा-शिक्षण से सम्बन्धित नीति 'त्रिभाषा सूत्र' बनाई गई थी जिसमें हिन्दीभाषी राज्यों में दक्षिण की कोई भाषा पढ़ाने के संबंध में संस्तुति की गई।

इसके तहत कई हिन्दीभाषी राज्यों ने दक्षिण की एक भाषा को अपने राज्य में पढ़ाने के लिए चुना भी था, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा कि हिन्दीभाषी राज्यों के लोग दक्षिण की कोई भाषा सीखें और दक्षिण भारत के लोग भी अपनी मातृभाषा के साथ हिन्दी समेत अन्य भारतीय भाषाओं को सीखें। इसमें पाणिनि भाषा प्रयोगशाला काफी मददगार साबित हो सकती है।

गौरतलब है कि त्रिभाषा सूत्र को वर्ष 1956 में अखिल भारतीय शिक्षा परिषद ने इसे मूल रूप में अपनी संस्तुति के रूप में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में रखा था और मुख्यमंत्रियों ने इसका अनुमोदन भी कर दिया था। वर्ष 1968 राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसका समर्थन किया गया था और वर्ष 1968 में ही पुन: अनुमोदित कर दिया गया था।

वर्ष 1992 में संसद ने इसके कार्यान्वयन की संस्तुति कर दी थी। यह संस्तुति राज्यों के लिए बाध्यता मूलक नहीं थी, क्योंकि शिक्षा राज्यों का विषय है। वर्ष 2000 में यह देखा गया कि कुछ राज्यों में हिन्दी और अंग्रेजी के अतिरिक्त इच्छानुसार संस्कृत, अरबी, फ्रेंच तथा पोर्चुगीज भी पढ़ाई जाती हैं।

त्रिभाषा सूत्र में पहली, शास्त्रीय भाषाएं जैसे संस्कृत, अरबी, फारसी। दूसरी राष्ट्रीय भाषाएं और तीसरी आधुनिक यूरोपीय भाषाएं शामिल हैं। इन तीनों श्रेणियों में किन्हीं तीन भाषाओं को पढ़ाने का प्रस्ताव है। संस्तुति यह भी है कि हिन्दीभाषी राज्यों में दक्षिण की कोई भाषा पढ़ाई जानी चाहिए। (वार्ता) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख