dipawali
✕

पाकिस्तान के एक मतदान अधिकारी का दावा, वोटों की हेराफेरी के लिए सुरक्षाबलों ने किया अपहरण

Updated: शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (11:06 IST)
कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक मतदान अधिकारी ने दावा किया कि धार्मिक गठबंधन मुत्ताहिदा मजलिस अमल के उम्मीदवार के पक्ष में जबरदस्ती फर्जी वोट डलवाने के लिए सुरक्षाबलों ने उनका अपहरण कर लिया था।


पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर मतदान अधिकारी की चिट्ठी अपलोड की है जिसमें वशूक जिले के मतदान केंद्र संख्या 45 के मतदान अधिकारी ने यह दावा किया है। बलूचिस्तान प्रांत के पीबी-41 विधानसभा सीट के चुनाव अधिकारी ने इस पत्र को सत्यापित किया है और इस पर उनका मुहर भी लगा है।

मतदान अधिकारी ने इस पत्र में दावा किया है कि सुरक्षाबलों ने उनका अपहरण कर लिया। बाद में एमएमए के पक्ष में फर्जी मतों की संख्या के साथ फार्म 45 जमा करने को कहा गया। इस मामले में बुधवार को क्वेटा में आयोग ने सुनवाई की थी जहां प्रांत के चुनाव अधिकारी ने बताया कि नकाबपोश लोगों ने मतदान के दिन दो मतदान अधिकारियों का अपहरण कर लिया था और इसी वजह से इन दोनों मतदान केंद्रों के मतों को पीबी-41 सीट के मतों की गिनती के दौरान शामिल नहीं किया गया था।

इस सीट से चुनाव हारने वाले बलूचिस्तान अवामी पार्टी के उम्मीदवार मीर मुजीबुर रहमान मोहम्मद हसानी ने आयोग का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराया कि मतदान केंद्र संख्या 44 और 45 के परिणाम बलूचिस्तान विधानसभा सीट के पीबी-41 सीट के अंतिम परिणाम में शामिल नहीं थे। इसके बाद आयोग ने इस मसले का संज्ञान लिया था। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख