shradh paksha
✕

पाकिस्तान में रंगमंच अदाकारा की निर्मम हत्या

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (01:17 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने आज एक पाकिस्तानी रंगमंच अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। अभिनेत्री के परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि 29 वर्षीय अभिनेत्री शमीम की आज सुबह मुल्तान शहर के शाह कस्बे में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुल्तान शहर लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर है। शमीम ‘शमो’ के नाम से लोकप्रिय थीं और अच्छी डांसर थीं।
 
अभिनेत्री के भाई सैफुर रहमान ने पुलिस से कहा कि किसी ने उनकी बहन (शमीम) को घर से बाहर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘जब वह अपने आवास के मुख्य दरवाजे से बाहर आईं तो अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’ उन्होंने कहा कि उनकी बहन को हाल में थिएटर में काम करने को लेकर किसी से धमकियां मिल रही थीं।
 
परिवार वालों को शक है कि शमीम से अलग रह रहे पति की भी इस हत्या में भूमिका हो सकती है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

अगला लेख