Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी के लिए नहीं खुलेगा पाकिस्तानी एयर स्पेस

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (20:13 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि हमने भारतीय हाई कमीशन को सूचित कर दिया है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अमेरिका जाने के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देंगे।
 
हाल ही में पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को आइसलैंड की यात्रा के लिए अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी थी।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी 22 सितंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन जाएंगे, जहां वह ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी एक साथ हिस्सा लेंगे।
 
यह पहला मौका होगा, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होगा, जिसे हमारे प्रधानमंत्री संबोधित करने वाले हैं।
 
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने 7 सितंबर को भी कहा था कि कश्मीर के मौजूदा हालात पर गौर करते हुए पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने का निर्णय लिया है।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख