sundarkand
✕

15 जून तक बंद रहेंगे भारत से लगे पाकिस्‍तानी हवाई क्षेत्र, पाक ने बढ़ाई अवधि

Updated: गुरुवार, 30 मई 2019 (13:32 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के साथ लगने वाली अपनी पूर्वी सीमा के आसपास के हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि को 15 जून तक बढ़ा दिया है। देश के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना की तरफ से बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर किए गए हमले के बाद फरवरी में अपना हवाईक्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। देश ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालम्पुर को छोड़ अन्य सभी स्थानों तक जाने वाली उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र 27 मार्च को खोल दिया था।

पाकिस्तान ने 15 मई को भारत तक जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाईक्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) की ओर से एयरमैन के लिए जारी नोटिस (नोटैम) के मुताबिक भारत के साथ लगने वाली पूर्वी सीमा के आसपास का हवाई क्षेत्र 15 जून सुबह पांच बजे तक (स्थानीय समयानुसार) बंद रहेगा।

सीएएम की ओर से जारी एक अलग नोटैम के अनुसार पंजगूर हवाई क्षेत्र पश्चिमी देशों से आने वाली पारगमन उड़ानों के लिए खुला रहेगा, क्योंकि एयर इंडिया पहले से इस हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर रही है। पाकिस्तान ने 21 मई को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को किर्गिस्तान के बिशकेक में हुए एससीओ सम्मेलन में शामिल होने के लिए सीधे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी थी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख