Daily Horoscope
✕

इंटरनेट के मामले में पाकिस्तान का प्रदर्शन सबसे खराब, साइबर क्राइम के 1 लाख से ज्यादा मामले

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (07:34 IST)
Pakistan worst performer in internet access : पाकिस्तान वर्ष 2022 में इंटरनेट तक पहुंच और डिजिटल शासन प्रणाली के मामले में दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक रहा है। हालांकि इंटरनेट पहुंच और समग्र शासन के मामले में, पाकिस्तान की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन दुनिया के संदर्भ में यह देश सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से है।
 
'पाकिस्तान इंटरनेट लैंडस्केप 2022' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट एक मानवाधिकार संगठन ‘बाइट्स फॉर ऑल’ द्वारा जारी की गई। रिपोर्ट में पिछले साल पाकिस्तान में मानवाधिकारों और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट की पहुंच में वृद्धि के बावजूद, लगभग 15 प्रतिशत आबादी की अभी भी इंटरनेट और मोबाइल या दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच नहीं है।
 
इसके अनुसार पाकिस्तान में साइबर अपराध में लगातार वृद्धि देखी गई। दिसंबर 2022 तक 100,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक थी। पाकिस्तान इंटरनेट पहुंच के मामले में एशिया के 22 देशों में सबसे निचले पायदान पर रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स करीब 60 फीसदी बढ़कर 31 लाख हो गए। इस वित्त वर्ष में इंटरनेट बैंकिंग लेन-देन में 51.7 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई, जो पाकिस्तान में डिजिटल वित्तीय सेवाओं के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख