Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान में मतदान जारी, कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री...

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (08:55 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बुधवार सुबह आठ बजे से संघ और प्रांतों के लिए मतदान शुरू हो गया। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। 
 
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की कुल 342 सीटों के लिए मतदान चल रहा है जिनमें से 70 सीटें आरक्षित हैं। नेशनल असेंबली के लिए 3675 और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 8895 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आम चुनावों में दस करोड़ से अधिक कुल 10,59,55,407 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिनमें से 5.92 करोड़ पुरुष और 4.67 करोड़ महिला मतदाता हैं।
 
देश में 20 हजार से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पाकिस्तान के चुनाव में देश की सबसे अधिक आबादी वाला पंजाब प्रांत बेहद अहम है। माना जाता है कि पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए पंजाब की सत्ता पर काबिज होना सबसे जरूरी है।
 
नेशनल असेंबली की कुल 342 सीटों में से 183 सीटें पंजाब प्रांत में ही हैं। पंजाब प्रांत को नवाज शरीफ की पीएमएल-एन का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार यहां इमरान खान की पीटीआई उसे कड़ी टक्कर देने को तैयार दिख रही है। पिछले चुनाव में पीएमएल-एन को 170, पीपीपी को 45 और पीटीआई को 33 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा 94 सीटों पर अन्य दलों को जीत मिली थी।
 
सबकी नजरें इस बात पर लगी हुई हैं कि इमरान खान, शाहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टों में से पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा।
 
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के बीच माना जा रहा है। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख