1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन किया
Written By
Last Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (19:18 IST)

संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का कथित उल्लंघन करने पर विरोध जताने के लिए भारत के शीर्ष राजनयिक को शुक्रवार को समन किया।
विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि एलओसी से सटे हॉटस्प्रिंग सेक्टर में गोलीबारी की वजह से एक 55 वर्षीय आम नागरिक घायल हो गया। विदेश कार्यालय ने कहा कि इस तरह की निरर्थक गतिविधि स्पष्ट रूप से वर्ष 2003 में संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का उल्लंघन है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ममता बनर्जी आरपार के लिए तैयार, कहा- CS और DGP नहीं जाएंगे दिल्ली