ramcharitmanas
✕

धुंध से परेशान पाकिस्तान ने पहली बार कराई कृत्रिम बारिश

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (22:56 IST)
Pakistan made artificial rain : दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक लाहौर में शनिवार को पहली कृत्रिम बारिश कराई गई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मदद से धुंध से निपटने के लिए किए गए पाकिस्तान की पंजाब सरकार के एक प्रयोग के बाद यह बारिश कराई गई है। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि लाहौर के 10 इलाकों में किया गया यह प्रयोग सफल रहा।
 
उन्होंने कहा, आज लाहौर के लगभग 10 प्रतिशत क्षेत्रों में ’क्लाउड सीडिंग’ प्रयोगों के कारण बारिश हुई। उन्होंने कहा कि ‘क्लाउड सीडिंग’ के लिए कम से कम 48 ‘फ्लेयर’ तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा, 15 किलोमीटर के दायरे में 10 इलाकों में हल्की बारिश देखी गई। प्रयोग के नतीजों का और आकलन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, कृत्रिम बारिश के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। धुंध से निपटने के लिए सरकार कोई भी उपाय करने को तैयार है। उन्होंने प्रांतीय राजधानी में धुंध को खत्म करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने में मदद के लिए यूएई सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

पिछले महीने, स्थानीय मीडिया ने बताया था कि पाकिस्तान अपने पंजाब प्रांत के लाहौर में चीन की मदद से कृत्रिम बारिश को लेकर प्रयोग करने की योजना बना रहा है और इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख