dharma sangrah
✕

पाकिस्तान में घंटों बंद रहा इंटरनेट

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2017 (23:09 IST)
इस्लामाबाद। भारत--पश्चिम एशिया- पश्चिमी यूरोप सबमरीन केबल में गड़बड़ी आने से समूचे पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं करीब 38 घंटे तक बाधित होने से विमान सेवाओं और अन्य सेवाओं पर असर पड़ा।
 
पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि समुद्र के भीतर इंटरनेट केबल में गड़बड़ी की वजह से बाधा आने के बाद देशभर में इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई हैं।
 
हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि गड़बड़ी होने की वजह से हवाई अड्डा अधिकारी उड़ान कार्यक्रमों और टिकट बुकिंग पुष्टि नहीं कर पा रहे थे, जिस कारण बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम से कम आठ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई।
 
पीटीसीएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत-पश्चिम एशिया ..पश्चिमी यूरोप (आई-एमई-डब्ल्यूई) सबमरीन केबल में गड़बड़ी के कारण 38 घंटे तक बाधा के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

अगला लेख