Daily Horoscope
✕

आमिर खान और किरण राव को स्वाइन फ्लू

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2017 (21:43 IST)
हिन्दी फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी तथा फिल्म निर्माता-निर्देशक किरण राव को स्वाइन फ्लू हो गया है और दोनों का यहां उनके घर पर इलाज किया जा रहा है।
 
52 साल के अभिनेता और किरण पुणे में एनजीओ पानी फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। अभिनेता के करीबी सूत्रों ने कहा कि ‘आज पानी फाउंडेशन की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने पुष्टि की कि उन्हें यह बीमारी (स्वाइन फ्लू) हो गई  है। उनका घर पर इलाज किया जा रहा है।
 
52 साल के अभिनेता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त की जांच करवाने के बाद उन्हें पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू है और अब वे कम से कम एक हफ्ते तक किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
 
सूत्रों ने कहा कि संक्रमण के कारण वे (आमिर और किरण) पानी फाउंडेशन के सबसे महत्वपूर्ण दिन, वार्षिक पुरस्कार वितरण, पर मौजूद नहीं थे। शाहरूख खान व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। (भाषा)

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख