suvichar
✕

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावा, भारत ने एक और हमला करने की योजना बनाई

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (01:11 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत एक बार फिर पाकिस्तान पर हमले की तैयारी कर रहा है। कुरैशी ने यह भी कहा कि भारत की योजना 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर एक और बड़ा हमला करने की है।
 
मुल्तान में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि भारत ने हमला करने की पूरी योजना बना ली है। अगर भारत हमला करता है तो इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
 
डॉन अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा कि तैयारियां की जा रही हैं और पाकिस्तान के खिलाफ एक और हमले के आसार हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अप्रैल के बीच कार्रवाई हो सकती है।
उन्होंने कहा कि भारत एक नया ताना-बाना बुन सकता है और इसका मकसद पाकिस्तान के खिलाफ उनकी कार्रवाई को सही ठहराना तथा इस्लामाबाद के खिलाफ राजनयिक दबाव बढ़ाना होगा।
 
सनद रहे कि कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले के बाद सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था और भारत ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया, जिसमें कई आतंकी मार गिराए गए थे।
 
भारत एयर स्ट्राइक के बाद अगले दिन पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने सीमा पार करने की कोशिश की, जिसे भारत ने विफल कर दिया। इसमें पाकिस्तान का एफ-16 ढेर कर दिया गया।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख