suvichar
✕

पाकिस्तान ने मनाया 70वां स्वतंत्रता दिवस

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (10:20 IST)
लाहौर। पाकिस्तान ने अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए लाहौर के समीप वाघा-अटारी सीमा पर अपने इतिहास का सबसे बड़ा ध्वज फहराया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मध्यरात्रि को 12 बजे सीमा पर ध्वज फहराया और इसी के साथ ही देश में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की शुरुआत हो गई।
 
बताया जाता है कि यह ध्वज दक्षिण एशिया का अभी तक का सबसे बड़ा और विश्व का 8वां सबसे बड़ा ध्वज है। पाकिस्तान में बने इस ध्वज की लंबाई तथा चौड़ाई क्रमश: 120 फुट एवं 80 फुट है। इसकी लंबाई 400 फुट है।
 
जनरल कमर जावेद बाजवा ने इस मौके पर कहा कि करीब 77 वर्ष पहले इसी शहर (लाहौर) में पाकिस्तान का प्रस्ताव पास हुआ था। पाकिस्तान रमजान महीने की 27वीं रात को अस्तित्व में आया था, यह बहुत ही शुभ रात थी। 
 
उन्होंने कहा कि आज, हमारा देश कानून एवं संविधान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। सभी संस्थान उचित रूप से काम कर रहे हैं। हम पाकिस्तान को कायद-ए-आजम और अल्लामा इकबाल के सपनों का देश बनाएंगे। 
 
बाजवा ने कहा कि हमने कई बलिदान दिए हैं, हम अपने शहीदों को कभी नहीं भूलेंगे। हम पाकिस्तान में प्रत्येक आतंकी का खात्मा करेंगे। हम अपने दुश्मनों को बताना चाहते हैं कि (चाहे वह पूर्व में हो या पश्चिम में) आपकी गोलियां खत्म हो जाएंगी लेकिन हमारे जवान हमेशा मोर्चे पर रहेंगे। 
 
पाकिस्तान की आंतरिक तथा बाहरी चुनौतियां के बारे में जनरल बाजवा ने कहा कि मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम आपको कभी निराश नहीं करेंगे। ऐसी कोई भी शक्ति जिसका लक्ष्य पाकिस्तान, सेना तथा अन्य संस्थानों को कमजोर करना है, उनके प्रयासों को विफल किया जाएगा।
 
अन्य वक्ताओं ने उन लोगों को भी श्रद्धांजलि दी, जो बंटवारे के दौरान पाकिस्तान जाते समय मारे गए थे। (भाषा)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कौन हैं वो जज, जिन्होंने अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को दी क्लीन चिट?

क्यों हिंसक हुआ अरुणाचल में बिजली परियोजना का विरोध?

अगला लेख