kalsarpa dosh calculator
✕

पाकिस्तान में 25 जुलाई को होंगे आम चुनाव

Updated: रविवार, 27 मई 2018 (12:54 IST)
इस्लामाबाद। अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम को लेकर सत्तारूढ़ पीएमएल-एन और विपक्ष के बीच बने गतिरोध के बीच राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होंगे। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने 21 मई को राष्ट्रपति को भेजे पत्र में नेशनल असेंबली और 4 प्रांतीय असेंबली के लिए 25 से 27 जुलाई के बीच चुनाव करवाने का प्रस्ताव दिया था।
 
 
राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आम चुनाव और प्रांतीय चुनाव के लिए 25 जुलाई की तारीख को शनिवार को मंजूरी दी थी। आम चुनाव में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सत्तारूढ़ दल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी होगी।
 
वर्तमान सरकार का कार्यकाल 31 मई को पूरा होगा और कार्यवाहक सरकार 1 जून से और नई सरकार के गठन तक कामकाज संभालेगी। प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख