ramcharitmanas
✕

पाकिस्तान में झूठी शान के लिए लड़की और उसके प्रेमी का सिर कलम

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (23:43 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर हत्या का एक और मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत में पिता ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी का सिर कलम कर दिया।
 
 
डॉन न्यूज टीवी ने पुलिस के हवाले से बताया है कि अटक जिले में जब 21 वर्षीय युवक लड़की से मिलने के लिए उसके घर गया तो लड़की के पिता ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर दोनों को रस्सी से बांध दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने फिर धारदार हथियार से दोनों का सिर धड़ से काट दिया।
 
सदर थाने के उपनिरीक्षक आसिफ खान ने बताया कि पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कत्ल में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों का कत्ल झूठी शान की खातिर किया गया है। दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज किया गया है।
 
पंजाब प्रांत में ही पिछले महीने झूठी शान की खातिर एक भाई ने अपनी 17 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के मुताबिक पाकिस्तान में हर साल अपने परिवार को कथित रूप से शर्मिंदा करने के लिए करीब 1,000 महिलाओं और लड़कियों की हत्या कर दी जाती है। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख