suvichar

पाकिस्तान में दुर्रानी के काफिले पर हमला, 4 की मौत, 25 घायल

Updated: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (18:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बन्नू शहर में शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जमीयत उलेमा-इस्लाम (एफ) के नेता अकरम खान दुर्रानी के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए।
 
 
पाकिस्तान के अंग्रेजी दैनिक 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्रानी के वाहन पर अत्याधुनिक विस्फोटक (आईईडी) से हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमीयत उलेमा-इस्लाम (एफ) के नेता दुर्रानी इस हमले के बाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दुर्रानी बन्नू शहर के सीमावर्ती बक्का खेल क्षेत्र में एक चुनावी सभा से लौट रहे थे।
 
हमले में घायल हुए लोगों को खलीफा गुल नवाज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल की ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है। गौरतलब है कि 2015 में भी दुर्रानी के काफिले पर बम हमला हुआ था जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख