• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan: 10 killed in blast in Kurram tribal region
Written By
Last Modified: पेशावर , मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (13:47 IST)

पाकिस्तान के कबाइली इलाके में धमाका, 10 की मौत

Pakistan
पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी कबाइली इलाके में एक यात्री वाहन को रिमोट बम से निशाना बनाए जाने पर छह बच्चों और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।
 
केंद्रीय खुर्रम एजेंसी स्थित कोंटारा गांव में एक वैन को देसी बम से निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में मारे गए 10 लोगों में छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए थे। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।
 
सेना की मीडिया शाखा, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने कहा कि एक विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर को खुर्रम एजेंसी स्थित मुख्यालय पाराचिनार भेजा गया है ताकि घायलों को उपचार के लिए पेशावर लाया जा सके। सुरक्षा बल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। वहां पर खोजी अभियान भी चलाया गया।
 
इस हमले के लिए किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि यह इलाका अकसर सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनता रहा है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
सुकमा में नक्सली हमला, नजदीकी गांवों में सन्नाटा