शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pak stops actor to host show on Ramadan
Written By
Last Modified: कराची , रविवार, 19 जून 2016 (10:47 IST)

पाक में अभिनेता को रमजान से जुड़े शो की मेजबानी से रोका

पाक में अभिनेता को रमजान से जुड़े शो की मेजबानी से रोका - Pak stops actor to host show on Ramadan
कराची। पाकिस्तान में मीडिया नियामक ने एक अभिनेता को रमजान से जुड़े एक लोकप्रिय कार्यक्रम की मेजबानी करने से रोक दिया है, क्योंकि वह विवादास्पद धार्मिक और जातीय विचारों को बढ़ावा दे रहा था
 
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने कहा कि उसने अभिनेता हमजा अली अब्बासी को शो की मेजबानी करने से रोक दिया। उनके शो के बारे में बहुत सारी शिकायतें मिली थीं जिनमें दावा किया गया कि मीडिया नियामक की आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।
 
अब्बासी ने अल्पसंख्यक अहमिदया समुदाय के दमन के खिलाफ अपने शो 'इश्क-ए-रमजान' में बोलकर पाकिस्तानी दर्शकों को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने शो में ईशनिंदा कानून और कादियानी पंथ के लोगों को गैर-मुस्लिम करार देने के सरकार के फैसले पर खुली बहस का वादा भी किया था। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
भारत ने चीन से मांगा एनएसजी पर समर्थन