Hanuman Chalisa
✕

इमरान का आखिरी दांव, अब विपक्ष के खिलाफ लोगों को भड़काया

Updated: शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (19:55 IST)
नई दिल्ली। कुर्सी जाने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना आखिरी दांव चल दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे रविवार को सड़कों पर उतरकर विपक्ष की साजिश को नाकाम करें। 3 अप्रैल को इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। 
 
इमरान खान ने अपने संबोधन में एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा है। उन्होंने ने पाकिस्तान के लोगों से कहा कि विपक्ष चाहता है कि पाक अमेरिका की गुलामी करे। रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान यदि विपक्ष जीता तो यह जीत अमेरिका की होगी। हालांकि उन्होंने लोगों से कहा कि विरोध शांतिपूर्ण होना चाहिए। 
पाक प्रधानमंत्री ने लोगों को भड़काते हुए कहा कि विपक्ष की साजिश के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करें। जनता पाकिस्तान का भविष्य बचाने के लिए फैसला ले। इमरान के बयान से साफ लग रहा है कि उनकी कुर्सी अब नहीं बचने वाली। 
 
उल्लेखनीय है कि 23 सदस्यीय संसद में अविश्वास प्रस्ताव को गिराने के लिए इमरान को 172 वोटों की जरूरत है, जबकि उनके साथ 142 वोट ही हैं। दूसरी ओर विपक्षी दलों का दावा है कि उनके पास 199 सांसद हैं। इसे देखते हुए इमरान की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख