ramcharitmanas
✕

राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के मालिक ओलिवियर दसॉ की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (15:14 IST)
फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॉ की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। इनकी कंपनी राफेल फाइटर प्लेन भी बनाती है।

दसॉ फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे। फ्रांसीसी उद्योगपति सर्ज दसॉ के सबसे बड़े बेटे और दसॉ के संस्थापक मार्केल दसॉ के पोते ओलिवियर दसॉ की उम्र 69 साल थी।

हालांकि राजनीतिक कारणों और हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने दसॉ बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था। साल 2020 फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दसॉ को अपने दो भाइयों और बहन के साथ 361वां स्थान मिला था। खबरों के मुताबिक रविवार को दसॉ छुट्टियां मनाने गए थे, तभी उनका निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

दसॉ समूह के पास एविएशन कंपनी के अलावा ली फिगारो अखबार भी है। वह फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए साल 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिधि‍त्‍व करते थे। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद दसॉ की संपत्त‍ि करीब 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर है। रिपोर्ट के अलावा ओलिवियर दसॉ के अलावा इस दुर्घटना में पायलटर भी मारा गया है।

दसॉ के निधन पर प्रेजिडेंट मैक्रों ने ट्विटर पर लिखा, 'ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, नेता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख