Daily Horoscope
✕

‘गॉन विद द विंड’ की आखि‍री जीवित अभिनेत्री ओलिविया हैविलैंड का निधन

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (17:02 IST)
'गॉन विद द विंड' की अभिनेत्री, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर सम्मान पाने वालीं ओलिविया नहीं रहीं। वे 104 साल की थीं। उन्‍हें हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में माना जाता था।

न्यूयॉर्क की प्रचारक लीजा गोल्बर्ग ने बताया कि हैविलैंड ने रविवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वह ऑस्कर पुरस्कार विजेता जोन फोंटेन की बहन थी। हैलीवैंड ‘गोन विद विंड’ में नजर आई थी।

यह फिल्म 1939 में आई थी। वे इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थीं। उन्होंने 1940 के दशक में हॉलीवुड की अनुबंध व्यवस्था को चुनौती दी थी। अपने छह दशक के करियर में हैविलैंड ने अलग-अलग किरदार निभाएं। वह स्टूडियो युग की आखिरी शीर्ष कलाकारों में शामिल थी।

बताया जाता है कि वे पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य थीं और रात को गहरी नींद में ह्रदय गति थम जाने से उनका निधन हो गया। वे एक आयकॉन की तरह थीं। 'गॉन विद द विंड' में मेलानी हैमिल्टन के रूप में उनकी भूमिका दुनिया को आज तक याद है।

1946 की 'टू ईच हिज़ ओन' और 1949 की 'द हेयरेस' के लिए उन्हें दो बार की ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। अपने कॅरि‍यर में उनके काफी विवाद भी रहे। उन्‍होंने स्‍टूडि‍यो सि‍स्‍टम को गलत बताते हुए लंबे अनुबंधों के ख़िलाफ़ स्टूडियो पर मुकदमा दायर किया था। जिसके बाद वे काफी चर्चा में आई थीं।

1916 में जापान में जन्मी ओलिविया के पिता प्रोफ़ेसर थे और उनकी मां रंगमंच की अभिनेत्री। उन्हें हॉलीवुड के सुनहरे दौर की एकमात्र जीवित अभिनेत्री कहा जाता था। उन्होंने 47 फिल्मों में काम किया। उन्होंने रंगमंच और टेलीविज़न में भी काम किया। टीवी में 'रूट्स: द नेक्स्ट जनरेशन' (1979) और 'अनास्तासिया: द मिस्ट्री ऑफ़ अन्ना' (1986) में काम किया, जिसके लिए उन्हें प्राइमटाइम एमी अवार्ड का नामांकन मिला और बेस्ट सपोर्टिंग कलाकार के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख