dharma sangrah
✕

ओखी चक्रवात से श्रीलंका में 13 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 3 दिसंबर 2017 (00:05 IST)
कोलंबो। चक्रवात ओखी के चलते श्रीलंका में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। हालांकि यह चक्रवात श्रीलंका से शनिवार को आगे बढ़ गया। ओखी ने दक्षिण भारत में भारी तबाही मचाई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात से देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश के चलते 77,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तूफानी मौसम के चलते बिजली आपूर्ति, आवश्यक सेवाएं एवं हवाई यातायात बाधित हो गया। खराब मौसम के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और पेड़ जमीन से उखड़ गए।
 
पुलिस ने बताया कि 5 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट मिली है और बुधवार रात से बारिश एवं तूफान के चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दक्षिणी श्रीलंका के अम्बालांगोडा इलाके में सबसे अधिक 4 लोगों के मरने की रिपोर्ट मिली है। पुलिस के अनुसार अम्बालांगोडा में अस्थायी राहत शिविरों में करीब 4,000 लोग शरण लिए हुए हैं।
 
बुधवार को द्वीप देश में तेज हवाएं चलीं और लगातार बारिश हुई जिसके बाद इसने चक्रवात ओखी का रूप ले लिया। ओखी ने दक्षिण भारत के राज्यों- तमिलनाडु एवं केरल के कई हिस्सों में तबाही मचाई है जिसके कारण कई लोग हताहत हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने शनिवार को घोषणा की कि ओखी अब द्वीप से करीब 850 किलोमीटर पश्चिम में है और अब वह इससे दूर जा रहा है।
 
एक बयान में विभाग ने कहा कि हालांकि देश पर इसका प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी सबारागामुआ एवं मध्य प्रांतों में शनिवार को बाद में भारी बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने जबकि रत्नापुरा, कलुथारा और गाले जिलों में तेज आंधियां चलने की आशंका है।
 
गुरुवार को संसद को संबोधित करते हुए श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खराब मौसम के चलते प्रभावित हुए हर परिवार को आपात सहायता के तौर पर 10,000 रुपए की सहायता राशि दें। खराब मौसम के मद्देनजर सेना को राहत एवं बचाव अभियान के लिए लगाया गया है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख