ganesh chaturthi

अब 'अमर' रहेगा मनुष्य, इस कंपनी ने किया दावा, खर्च करने होंगे इतने पैसे

Updated: सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (09:29 IST)
मानव इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं जो हमेशा के लिए जीने या यूं कहें अमर रहने की असंभव-सी महत्वाकांक्षा रखते थे। यह पहले तो संभव नहीं था लेकिन अब इस वैज्ञानिक युग में एक कंपनी ने यह दावा जरूर कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की बदौलत मनुष्यों को भविष्य में मौत के बाद जीवन में वापस लाने की शक्ति होगी।
 
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉट्सडेल एरिजोना स्थित फर्म एल्कोर क्रायोनिक्स ने दावा किया है कि मृत्यु के बाद शरीर को एक विशेष फ्रीज करने की प्रक्रिया के बाद वापस जीवित किया जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक कानूनी रूप से मौत के बाद लाशों और दिमागों को तरल नाइट्रोजन में फिर से जीवित करने और उन्हें पूर्ण स्वास्थ्य शरीर में डालने के फॉर्मूले को खोज निकाला है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की बदौलत मनुष्यों को भविष्य में मौत के बाद जीवन में वापस लाने की शक्ति होगी।
 
एल्कोर फर्म के मुताबिक मृतक शरीर को पूर्ण संरक्षण में रखने की लागत 200,000 डॉलर यानी की 1,49,99,900 रुपए है, वहीं व्यक्ति की मृत्यु के बाद प्रतिवर्ष इसका खर्च 705 डॉलर यानी की 52,874 रुपए है। वहीं न्यूरो-रोगी के लिए यह खर्च 80,000 डॉलर यानी की 59,99,960 रुपए है, जहां वो इस तकनीक के जरिए अपना मस्तिष्क संरक्षित रख सकते हैं।
 
कंपनी के ब्रिटिश सीईओ मैक्स मोर के अनुसार, यह प्रक्रिया वास्तव में बहुसंख्यकों के लिए काफी किफायती है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग सोचते हैं इस काम के लिए 'मेरे पास 80,000 डॉलर या 200,000 डॉलर नहीं हैं,' लेकिन यह करना उनके लिए फायदेमंद है।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से फोड़ा सिर

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख