biodatamaker

उफ! ब्रा नहीं पहनी तो नौकरी से निकाल दिया...

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (12:48 IST)
लंदन। पश्चिमी देशों में नियमों के प्रति काफी दुराग्रह है। इतना ही नहीं इन नियम-कायदों का शिकार व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है या फिर काफी समय तक आत्महत्या के बारे में सोचता रहता है। ब्रिटेन में नौकरी से निकालने की एक बहुत ही विचित्र वजह सामने आई है। 
 
क्या आप सोच सकते हैं कि ब्रा नहीं पहनकर काम पर जाने से किसी लड़की को नौकरी से निकाला जा सकता है? मगर ब्रिटेन में एक लड़की को इस हकीकत का सामना करना पड़ा। एक बार में काम करने वाली 22 साल की युवती केट हनाह का दावा है कि उसे ब्रा नहीं पहनने पर काम से निकाल दिया गया। केट को बुरा-भला कहा गया। अपने साथ हुई इस अपमानजनक घटना के कारण केट को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
 
विदित हो कि फेसबुक पर केट ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की सारी जानकारी एक पोस्ट में लिखी थी। केट ने पोस्ट के साथ ग्रे क्रू नेक पी वाली टीशर्ट की फोटो भी अपलोड की है जिस पर उसके बॉस ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, यॉर्कशायर के एक पब 'बर्ड ऐंड बीयर' में वह टीशर्ट पहन कर गई थीं जिस पर उसके बॉस के भाई ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सच्चाई बताने पर उसे कानूनी कार्रवाई की धमकियां भी मिल रही हैं।
 
केट ने लिखा, 'मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है क्योंकि मैंने ब्रा पहनने से इनकार कर दिया था। कल मेरी मैनेजर के भाई ने मुझ पर बेहूदा टिप्पणियां की थीं, मुझे बहुत असहज महसूस हो रहा था। मैं सदमे में थी कि मेरे साथ ऐसा हो रहा है। यह सब कुछ जब हो रहा था तो मेरी बॉस भी वहां मौजूद थीं, बदकिस्मती से उन्होंने भी अपने भाई का साथ दिया और मुझसे कहा कि मैं बिना ब्रा पहने हुए काम करने नहीं आ सकती हूं। यह सब कुछ मुझसे तीन स्टाफ मेंबर्स के सामने कहा गया।
 
केट ने लिखा, 'मुझे मेरे शरीर से ही शर्म महसूस होने लगी, मेरे साथ जो छेड़छाड़ हुई उसका भी जिम्मेदार मुझे और मेरे टॉप को बताया गया। उन लोगों ने बिना ब्रा टीशर्ट पहनकर आने पर मुझे मूर्ख कहकर मजाक उड़ाया।'
 
एंप्लायर्स का कहना था कि यूनिफॉर्म का पालन करना कुछ भी गलत नहीं है, यह हमारी कार्यप्रणाली का ही हिस्सा है। दूसरी तरफ कई कर्मचारी इसके विरोध में 'ब्रा-लेस प्रोटेस्ट' करने की तैयारी में हैं।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख