Daily Horoscope
✕

अब एक चौथाई दुनिया फेसबुक पर

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (11:53 IST)
हयूस्टन। फेसबुक ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस सोशल नेटवर्क पर मासिक आधार पर सक्रिय प्रयोगकर्ताओं की संख्या दो अरब के आंकड़े को पार कर गई है। यह दुनिया की 7.5 अरब की आबादी के 25 प्रतिशत से अधिक है।
 
कंपनी ने कहा कि उसने करीब पांच साल पहले एक अरब का आंकड़ा छुआ था। कंपनी के सहसंस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी ने फेसबुक पोस्ट पर कहा, आपके साथ यह यात्रा सम्मान की बात है।
 
फेसबुक के प्रयोगकर्ताओं की संख्या किसी भी एक देश की आबादी से अधिक और सात में से छह महाद्वीपों से अधिक है। 
 
फेसबुक के अनुसार सक्रिय प्रयोगकर्ताओं से आशय उन लोगों से है जो उसकी वेबसाइट या मोबाइल उपकरण के जरिए पिछले 30 दिन में उसके प्लेटफार्म पर गए हैं। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जो इन्साटाग्राम या व्हाट्सएप नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फेसबुक का प्रयोग नहीं करते।
 
इस साल 31 मार्च तक फेसबुक सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 1.94 अरब थी। एक साल पहले की तुलना में यह 17 प्रतिशत अधिक है। अक्तूबर, 2012 में फेसबुक ने एक अरब के आंकड़े को छुआ था। (भाषा)
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख