Hanuman Chalisa
✕

उत्तर कोरिया ने फिर किया हथियार परीक्षण, किम जोंग से ट्रंप की दूसरी मुलाकात के बाद पहला परीक्षण

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (12:32 IST)
सियोल। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की निगरानी में एक नए सामरिक हथियार का परीक्षण किया गया है। यह हथियार शक्तिशाली आयुधों से लैस है। अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर शुरू हुई वार्ता के अवरूद्ध होने के बाद किया गया यह पहला परीक्षण है।
 
यह परीक्षण किम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच शिखर वार्ता बिना किसी समझौते तक पहुंचे टूट जाने के बाद उत्पन्न तनाव को दर्शाता है।
 
आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने अपनी एक खबर में बताया कि बुधवार को अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना विभिन्न तरीकों से परीक्षण किया गया।
 
खबर में कहा गया कि किम ने इसे पीपुल्स आर्मी की सामरिक शक्ति बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण बताया है। खबर में हथियार संबंधी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
 
दूसरी ओर, एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया के रडार ने ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं किया, इसलिए इसके मिसाइल होने की संभावना नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया जब मिसाइल का प्रक्षेपण करता है तो वह हमारे रडार पर दिख जाता है। लेकिन अभी तक ऐसी किसी मिसाइल का परीक्षण किए जाने का पता नहीं चला है। वहीं सियोल के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख