sundarkand
✕

बड़ी खबर, उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण, दुनिया में हड़कंप

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (09:50 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योंहाप ने ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से खबर दी है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को ह्वासोंग -14 लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण से दुनियाभर में हड़कंप मच गया।

उत्तर कोरिया का कहना है कि वह आज अपराह्न साढ़े तीन बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा करेगा। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने दो महीने से भी ज्यादा वक्त बाद बुधवार को एक मिसाइल परीक्षण किया है।
 
दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सरकारों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने बुधवार को परमाणु हथियारों की वहन क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया है। पूरा अमेरिकी महादेश इसकी मारक क्षमता के तहत आ जाएगा।
 
मून ने ट्रंप से की बात : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने कहा कि जापान के नजदीक से किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से लगता है कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल प्रौद्योगिकी में काफी प्रगति की है। 
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि जेई-इन ने दूरभास पर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस मसले पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उ. कोरिया की नवीनतम उत्तेजक कार्रवाई का जवाब देने के उपायों पर चर्चा करने की बात कही। 
 
अमेरिका-जापान ने जताई सहमति:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया को बढ़ाने सहमति व्यक्त की तथा चीन से इस मसले पर अधिक कदम उठाने की अपील की।  

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख