Hanuman Chalisa
✕

UN का अंदेशा, उत्तर कोरिया कर रहा है अपने नाभिकीय हथियारों का आधुनिकीकरण

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (15:07 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों को दरकिनार कर अपने नाभिकीय हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों का आधुनिकीकरण किया है और वह इन कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तथा तकनीक को दूसरे देशों से प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। 
 
उत्तर कोरिया पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर निगरानी रखने वाले विशेषज्ञों के एक दल ने सोमवार को सुरक्षा परिषद में सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा कि किम जोंग उन की सरकार ने ऐसी सामग्री का निर्माण भी कर लिया है जिससे नाभिकीय हथियार बनाया जा सकता है।
 
विशेषज्ञों ने कहा कि उसने (उत्तर कोरिया) कम दूरी की नई मिसाइलों, मध्यम दूरी की, पनडुब्बी से मार करने लायक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का सैन्य परेड में प्रदर्शन किया। उसने नए बैलिस्टिक मिसाइल मुखास्त्र और रणनीतिक नाभिकीय हथियारों के विकास के परीक्षण तथा निर्माण की घोषणा की और बैलिस्टिक मिसाइल अवसंरचना को नवीन बनाया। 
 
उत्तर कोरिया ने 2006 में पहली बार नाभिकीय परीक्षण किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने उस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। संयुक्त राष्ट्र ने प्योंगयांग द्वारा नाभिकीय और बैलिस्टिक मिसाइलों का उत्पादन रोकने के लिए देश के ज्यादातर निर्यात पर पाबंदी लगा दी है और आयात को बहुत हद तक सीमित कर दिया है।
 

एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त रिपोर्ट के अंश में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों को नजरअंदाज करते हुए अपने नाभिकीय और मिसाइल कार्यक्रमों का विकास कर रहा है, अवैध रूप से तेल का आयात कर रहा है, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल कर रहा है और आपराधिक साइबर गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख