Daily Horoscope

उत्तर कोरिया ने फिर किया रॉकेट इंजन का परीक्षण

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (09:29 IST)
सोल। एक निगरानी समूह ने बुधवार को उत्तर कोरिया द्वारा एक छोटे रॉकेट इंजन का प्रक्षेपण किए जाने की पुष्टि की है। इससे पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा था यह परीक्षण अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने की दिशा में एक कदम हो सकता है।
 
प्रतिष्ठित विश्लेषण समूह 38 नॉर्थ ने कहा कि यह बात स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया के सोहे नामक उपग्रह प्रक्षेपण स्थल से जो परीक्षण किया गया है, उसमें आईसीबीएम इंजन लगा था या नहीं।
 
उपग्रह से ली गई तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर वाशिंगटन के समूह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि परमाणु हथियारों से संपन्न उत्तर कोरिया ने 22 जून को या उसके आसपास एक छोटा रॉकेट इंजन परीक्षण किया है।
 
समूह ने कहा, 10 जून को ली गई पिछली तस्वीरें परीक्षण की किसी तैयारी का संकेत नहीं देती हैं। इससे यह पता चलता है कि उत्तर कोरिया के पास ऐसी तकनीकी और साजो सामान संबंधी क्षमताएं हैं, जो बिना की पूर्व चेतावनी के इस तरह के परीक्षणों को अंजाम दे सकती हैं।
 
वाशिंगटन के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने एक ऐसे इंजन का परीक्षण किया था, जो आईसीबीएम रॉकेट का बेहद शुरुआती चरण हो सकता है।
 
लेकिन जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवसर्टिी से जुड़े 38 नॉर्थ ने इस बारे में सावधानी बरतते हुए कहा कि सिर्फ उपग्रही तस्वीरों से इस बात की पुष्टि संभव नहीं है कि हालिया परीक्षण आईसीबीएम इंजन के लिए था या नहीं।
 
उत्तर कोरिया लगातार ऐसा आईसीबीएम विकसित कर चुकने की बात कहता आया है, जो उसके साम्राज्यवादी शत्रु अमेरिका के मुख्य भूभाग तक निशाना साध सकता है।
 
बहुत से विश्लेषक इस बात पर संदेह करते हैं लेकिन यह जरूर मानते हैं कि वर्ष 2011 में किम जोंग-उन के सत्ता संभालने के बाद से देश ने मिसाइल क्षमता में भारी वृद्धि की है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्योंगयांग के हथियार कार्यक्रम को रोकना अपनी विदेश नीति की शीर्ष प्राथमिकता पर रखा है। मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया से पैदा होने वाले खतरों से शीघ्रता से निपटे जाने की जरूरत है। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख