suvichar
✕

ढह चुका है उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण स्थल

Updated: गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (15:11 IST)
बीजिंग। चीन के भूवैज्ञानिकों का एक शोध दर्शाता है कि उत्तर कोरिया के मुख्य परमाणु परीक्षण स्थल के ऊपर स्थित पहाड़ ढह गया है जिससे अब यह जगह परीक्षण के लिए उपयुक्त नहीं रह गई है। 
 
साथ ही शोध में कहा गया है कि रेडियोधर्मी रिसाव की आशंका को लेकर इस जगह का निरीक्षण किया जाना चाहिए। 
 
चीन की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों की यह खोज उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन की उस घोषणा को नया मोड़ दे सकती है जिसमें किम ने कहा था कि वह अपने परीक्षण कार्यक्रमों को विराम दे रहे हैं। 
 
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई इन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी निर्धारित मुलाकात के मद्देनजर यह घोषणा की गई थी। 
 
परमाणु विस्फोटों से अत्यधिक मात्रा में ताप और ऊर्जा निकलती है तथा सितंबर में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए सबसे बड़े परीक्षण के बारे में शुरू से माना जाता रहा है कि इससे यह जगह अस्थिर हो गई थी। 
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि शोध के परिणामों के मद्देनजर यह जरूरी है कि किसी भी प्रकार के रेडियोधर्मी रिसाव पर नजर रखी जाए। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख