kundali milan
✕

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी चेतावनी

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (11:21 IST)
सोल। उत्तर कोरिया ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रतिबंध लगवाने के लिए नेतृत्व करने पर अमेरिका को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कि उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका परमाणु परीक्षण के मामले को सुरक्षा परिषद में अपने तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है जबकि यह परीक्षण वैध आत्मरक्षात्मक उपायों का हिस्सा है। प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए अवैध तथा गैरकानूनी प्रस्तावों को लाता है तो निश्चित रूप से उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बैठक बुलाने का आग्रह किया था।
 
उत्तर कोरिया ने गत रविवार को अपने 6ठे परमाणु बम का परीक्षण किया था लेकिन अन्य देशों का कहना है कि यह हाइड्रोजन बम था। इस परीक्षण की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका और विश्व के कई देशों ने कड़ी निंदा की थी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख