kalsarpa dosh calculator
✕

उ. कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण, अब अमेरिका भी करेगा थाड का परीक्षण

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (12:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका जल्द ही बैलिस्टिक मिसाइलरोधी प्रणाली थाड का परीक्षण करेगा। इससे कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राज्य अलास्का तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था। टर्मिनल हाई एल्टीट्यूट एरिया डिफेंस (थाड) प्रणाली अपनी अंतिम चरण की उड़ान के दौरान छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और नष्ट करने में सक्षम है।

अमेरिका की मिसाइल डिफेंस एजेंसी (एमडीए) ने शुक्रवार को बताया कि अलास्का के कोडियाक में पैसिफिक स्पेसपोर्ट कॉम्प्लेक्स से एक बैलिस्टिक मिसाइल को निशाना बनाकर यह परीक्षण किया जाएगा।

एमडीए ने एक बयान में कहा कि थाड जुलाई के शुरुआती दिनों में थाड इंटरसेप्टर रॉकेट के साथ लक्ष्य का पता लगाएगा और उसे अपने निशाने पर लेगा। ऐसे परीक्षणों की योजना कई महीने पहले ही बना ली जाती है लेकिन यह परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है, जब उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अलास्का समेत अमेरिका के कई हिस्सों तक मार करने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का पहली बार प्रायोगिक परीक्षण किया था।

थाड आईसीबीएम मिसाइल को रोकने में सक्षम नहीं है। यह काम जमीन आधारित मिडकोर्स डिफेंस (जीएमडी) इंटरसेप्टर प्रणाली पर छोड़ दिया गया है। अमेरिकी सेना ने इस वर्ष की शुरुआत में दक्षिण कोरिया में थाड को तैनात करना शुरू कर दिया था और उसके इस कदम से चीन नाराज हो गया था। चीन का कहना है कि इस तैनाती से कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिति और अस्थिर होगी।

अमेरिकी थाड बैटरियों को गुआम और हवाई में भी लगाया गया है, जो उत्तर कोरिया से आ रही मध्यम दूरी की मिसाइल को रोकने में सक्षम हैं। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख