kundali milan
✕

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना का जोरदार जवाब...

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (09:49 IST)
श्रीनगर। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्‍लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्‍टर में अंधाधुंध फायरिंग शुरू की दी। इस गोलीबारी में एक परिवार के पति और पत्‍नी की मौत हो गई और उनके दो बच्‍चे घायल हो गए।
 
पाक सेना ने सुबह तकरीबन छह बजे ऑटोमेटिक छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना प्रभावी और सशक्‍त तरीके से जवाब दे रही है।
 
वहीं दूसरी ओर बांदीपुरा में शनिवार तड़के 3:30 बजे आर्मी पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 3 जवानों के घायल होने की खबर है। घटना बांदीपुरा के हाजिन इलाके की है। हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
 
सेना ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। घायल जवानों को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख