dharma sangrah
✕

UN का दावा- गाजा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं, लोग घर छोड़कर कहां जाएं

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (15:28 IST)
Israel Hamas war : फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता की कॉर्डिनेटर लिन हेस्टिंग ने कहा है कि गाजा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। ऐसे में लोग अपनी जगह छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर नहीं जा सकते।
 
लिन हेस्टिंग ने कहा कि जो लोग जगह छोड़ कर नहीं निकल रहे, उनके पास जाने के लिए जगह ही नहीं है। वो कहां जाएंगे? इसराइल की नई चेतावनी उनके किसी काम की नहीं है क्योंकि वो कहीं नहीं जा सकते।
 
उन्होंने कहा कि जब निकासी के रास्तों पर बमबारी की जा रही है, जब उत्तर और दक्षिण के लोग इस युद्ध में फंसे हुए हैं, जब जिंदा रहने के लिए जरूरी चीजों की कमी है, जब वापसी का कोई आश्वासन नहीं है, तो लोगों के पास कुछ नहीं बचता।
 
उन्होंने कहा कि इस हिंसा की अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत निगरानी की जानी चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा की जानी चाहिए और उनके पास जिंदा रहने के लिए जरूरी चीजें होनी चाहिए, चाहे वो कहीं भी रहें और चाहे वे अपनी जगह छोड़ना चाहें या ना चाहें, उन्हें आवश्यक चीजें मिलनी चाहिए। हम ये भी कहते हैं कि सभी बंधकों को तुरंत रिहा किया जाए।
 
इसराइली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि युद्ध के अगले चरण की तैयारी में, आईडीएफ ने उत्तरी गाजा में काम किया। आईडीएफ टैंकों और पैदल सेना ने कई आतंकवादी सेल, इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्टों पर हमला किया। सैनिक तब से क्षेत्र से बाहर निकल गए हैं और इजराइली क्षेत्र में लौट आए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख