Daily Horoscope
✕

भगोड़े नीरव मोदी का नया दांव, भारत को सौंपा तो कर लूंगा आत्महत्या

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (12:56 IST)
लंदन। पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने भारत आने से बचने के लिए नया पैंतरा अपनाया है। उसने कोर्ट में कहा है कि यदि भारत को प्रत्यर्पित किया तो वह आत्महत्या कर लेगा। नीरव 7 महीने से लंदन की वांड्सवर्थ जेल में है। 
 
इतना ही नहीं नीरव ने जेल में तीन बार हमला होने की भी बात कही है। भारत सरकार के लिए पैरवी कर रही क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विसेज (सीपीएस) के वकील ने नीरव की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह फरार हो सकता है। 
 
गौरतलब है कि नीरव की जमानत अर्जी बुधवार को पांचवीं बार खारिज हो चुकी है। जज एम्मा अबर्थनॉट ने कहा कि यह नहीं मान सकते कि मोदी गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा और अगले साल मई में होने वाली ट्रायल के वक्त पेश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नीरव का डिप्रेशन में होना जमानत खारिज करने के पिछले आदेशों को प्रभावित नहीं कर सकता।
 
हालांकि जज ने जमानत अर्जी में नीरव की मानसिक स्थिति का उल्लेख होने की बात भारतीय मीडिया में लीक होने को गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जज ने कहा कि इससे भारत सरकार के प्रति कोर्ट का भरोसा कम होगा। नीरव की जमानत याचिका यूके हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख