dharma sangrah
✕

नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 5 मरे

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (11:44 IST)
सांकेतिक फोटो
कानो। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया की एक मस्जिद में एक आत्मघाती महिला हमलावर के हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के लिए बोकोहराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। स्थानीय मिलीशिया ने बताया कि धमाका मैदुगुरी से 90 किलोमीटर दूर दिक्वा शहर की एक मस्जिद में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बजे हुआ।
 
जिहादियों के खिलाफ नाइजीरियाई सेना के साथ लड़ रहे स्थानीय मिलिशिया के एक नेता इब्राहिम लिमैन ने कहा कि एक महिला हमलावर ने सुबह की नमाज के समय मस्जिद में हमला किया। हमले में 5 नमाजी मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि हमले में 3 अन्य नमाजी घायल हो गए। उन्होंने इस हमले के लिए बोकोहराम को जिम्मेदार ठहराया, जो ऐसे हमले करता है। एक अन्य मिलिशिया नेता उमर अरी ने भी लिमैन की बात की पुष्टि की।
 
अरी ने बताया कि सैनिकों ने शहर में एक अन्य आत्मघाती महिला हमलावर को तलाशी के लिए रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख