biodatamaker

न्यूयॉर्क आतंकी हमले में बेल्जियम के एक व्यक्ति की मौत

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (11:52 IST)
ब्रसेल्स। न्यूयॉर्क में ट्रक से लोगों को कुचलने की बुधवार को हुई घटना में बेल्जियम के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। विदेश मंत्री दिदियर रेयंडर्स ने यह कहा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 11 सितंबर 2001 की घटना के बाद शहर में यह पहला इतना भयावह हमला है।
 
रेयंडर्स ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे बताते हुए बहुत दुख महसूस हो रहा है कि मेनहट्टन की घटना में बेल्जियम के एक नागरिक की मौत हो गई। उसके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। न्यूयॉर्क में हमले के पीड़ितों के साथ मेरी संवेदनाएं। ट्रक चालक ने 9/11 स्मारक से थोड़ी ही दूरी पर लोअर मेनहट्टन की वेस्ट साइड की ओर इस घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल के नजदीक ही स्कूल और पार्क है।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में बड़ी संख्या में प्रवासियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका को इस्लामिक स्टेट के जिहादियों को हराने के बाद लौटने और देश में प्रवेश करने की इजाजत बिलकुल भी नहीं देनी चाहिए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख