dharma sangrah
✕

नेपाल में मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटोंं की मौत

Updated: बुधवार, 16 मई 2018 (15:51 IST)
काठमांडो। नेपाल में बुधवार को एक छोटा मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके दोनों पायलटों की मौत हो गई। काठमांडो पोस्ट की एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
 
खबर के मुताबिक, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उपमहानिदेशक राजन पोखारेल ने बताया कि मकालू एयरलाइन्स का मालवाहक विमान हुमला के बाहुन खाड़का में सिमिकोट दर्रे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
 
इस खबर के मुताबिक, विमान 12,800 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। एक इंजन वाले सेस्ना 208B विमान ने सुबह छह बजकर 12 मिनट पर सुरखेत हवाई अड्डे से उड़ान भरी और कुछ देर बाद यह छह बजकर 55 मिनट पर सिमिकोट में उतरने वाला था। 
 
यह विमान करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में इकालबाजखाड़का में मिला। इस विमान का इस्तेमाल ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में खाद्य सामग्री सहित अन्य चीजों को पहुंचाने के लिए किया जाता था। (भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख