Hanuman Chalisa
✕

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तलब की नवाज शरीफ की मेडिकल रिपोर्ट

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (00:09 IST)
इस्लामाबाद। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी चिकित्सा रिपोर्टों को तलब किया है। नवाज शरीफ इस समय अल अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में कोट लखपत जेल में बंद हैं। उन्होंने स्वास्थ्य के आधार पर अपनी सजा निलंबित करने के लिए याचिका दायर की है।
 
जियो के अनुसार सोमवार को उच्च न्यायालय की 2 सदस्यीय खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की और नवाज शरीफ के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी चिकित्सा रिपोर्टों को तलब किया है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नेब) और कोट लखपत जेल के अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी।
 
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आमिर फारुख ने नवाज शरीफ के वकील से पूछा कि इस याचिका में नया क्या है? इस पर शरीफ के वकील ख्वाजा हरीस ने न्यायालय को सूचित किया कि मुवक्किल का परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंतित है।
 
वकील ने न्यायालय से आग्रह किया कि चिकित्सा बोर्ड की रिपोर्टों को तलब किया जाए। उन्होंने शरीफ के स्वास्थ्य से जुड़ी जांच रिपोर्टों को उन्हें उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत भी की। शरीफ के वकील ने शनिवार को न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसमें नेब और कोट लखपत जेल के अधीक्षक को पार्टी बनाया गया था।
 
याचिका में आग्रह किया गया है कि जब तक उनकी सजा से जुड़े मामले में की गई अपील पर फैसला नहीं आ जाता, उनकी सजा को निलंबित किया जाए। इस मामले में शरीफ को 7 साल की सजा मिली है। इस सजा के खिलाफ उनकी याचिका पर 18 फरवरी को सुनवाई होनी है। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख