dharma sangrah
✕

नवाज शरीफ हो सकते हैं अस्‍पताल में भर्ती, मेडिकल बोर्ड ने की सिफारिश

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (16:59 IST)
लाहौर। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की गत सप्ताह जेल के भीतर हुई स्वास्थ्य जांच के लिए गठित विशेष मेडिकल बोर्ड की ताजा रिपोर्ट में कहा है कि विशेष देखभाल के लिए शरीफ को अस्पताल में भर्ती करने की  जरुरत है।


अल्लामा इकबाल मेडिकल कॉलेज और जिन्ना अस्पताल के चिकित्सकों की चार सदस्‍यीय (द्वितीय) विशेष मेडिकल बोर्ड की बुधवार को जारी इस रिपोर्ट में शरीफ के रक्तचाप और मधुमेह नियंत्रित करने के लिए कुछ दवाओं में बदलाव किए जाने तथा कुछ और जांच कराने की भी सलाह दी गई है।

‘डॉन’ समाचार पत्र ने इस रिपोर्ट का हवाला दिया है। शरीफ अल अजीजिया स्टील मिल्स के मामले में कोट लखपत जेल में सात वर्ष की कैद की सजा भुगत रहे हैं।

बोर्ड में शामिल एआईएमसी के प्राचार्य प्रो. डॉ. आरिफ तजाम्मुल (अध्यक्ष), डॉ. तन्वीरूल इस्लाम, डॉ. आमीर नदीम और डॉ. सफिक चीमा ने रिपोर्ट में कहा, रक्तचाप के अनियंत्रित होने (स्टेज 3 सीकेडी को देखते हुए) पर 50 मिलीलीटर/ मिनट अनुमानित जीएफआर दिया जाए और हृदय रोग के महत्वपूर्ण इतिहास के साथ बॉर्डर लाइन ट्रोपोनिन टी स्तर तक दिया जाए।

नवाज़ शरीफ को अस्पताल में भर्ती किया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल और हृदय मूल्यांकन शुरू किया जा सके।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख