dharma sangrah
✕

मेरे ऊपर भ्रष्टाचार के मामले मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मामलों की वजह से : शरीफ

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (00:24 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के संकट में चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के 3 मामले इस लिए दायर किए गए हैं, क्योंकि उन्होंने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के 3 मामले चलाए थे। शरीफ (68) ने कहा है कि उन्होंने देश में आपातकाल लगाने के लिए मुशर्रफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इसका बदला लेने के लिए न केवल उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले बनाए गए बल्कि 2014 में धरने प्रदर्शन भी किए गए।
 
 
शरीफ यहां जवाबदेही अदालत के समक्ष हाजिर हुए और उन 128 सवालों पर अपने जवाब दिए, जो अदालत ने उनसे पूछे थे। शरीफ ने कहा कि चुनावों के बाद मेरी सरकार ने मुशर्रफ के खिलाफ कानूनन देशद्रोह का मामला शुरू करने के लिए वकीलों से संपर्क किया। मुझे पहले ही चेता दिया गया था कि अगर मैंने ऐसा किया तो पूर्व राष्ट्रपति को तो खरोंच भी नहीं आएगी लेकिन आपको जरूरत दिक्कत होगी।
 
शरीफ ने कहा कि इस धमकी के बावजूद वे मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटे। शरीफ के अनुसार उन्हें इसी की कीमत चुकानी पड़ रही है। शरीफ ने अपना बयान 3 दिन में दर्ज कराया।
 
उल्लेखनीय है कि जवाबदेही अदालत में शरीफ व उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के 3 मामले चल रहे हैं। पनामा पेपर्स मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने ये मामले दर्ज करवाए हैं। शरीफ के साथ उनकी बेटी मरियम नवाज व दामाद मोहम्मद सफदर पर भी भ्रष्ट तरीकों से लंदन में संपत्ति खरीदने का आरोप हैं। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख