Daily Horoscope
✕

मुश्किल में नवाज शरीफ, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (15:08 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की भ्रष्टाचाररोधी अदालत ने पनामा पेपर्स लीक होने से जुड़े भ्रष्टाचार के 2 मामलों में प्रधानमंत्री पद से अयोग्य करार दिए गए नवाज शरीफ के खिलाफ बुधवार को जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
 
जवाबदेही अदालत ने शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तब जारी किया, जब वे फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट मामले और अल-अजीजिया स्टील मिल्स एंड हिल मेटल एस्टेब्लिशमेंट मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए। शरीफ (67) लंदन में कैंसर का इलाज करा रही अपनी पत्नी कुलसुम के साथ हैं और भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा चलाए जाने के बाद से वे अदालत की सुनवाई के लिए पाकिस्तान नहीं लौटे हैं।
 
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने 8 सितंबर को शरीफ, उनके बच्चों और दामाद के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए थे। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने शरीफ के परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद के अयोग्य करार दिया था। अदालत के एक अधिकारी के अनुसार शरीफ की बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर अदालत में पेश हुए लेकिन शरीफ गैरमौजूद रहे और उनके वकील ख्वाजा हारिस ने अदालत से उन्हें पेशी से छूट देने का अनुरोध किया।
 
एनएबी के डिप्टी प्रोसिक्यूटर जनरल सरदार मुजफ्फर अब्बासी ने अर्जी का विरोध किया और उन्होंने कहा कि अदालत ने पहले ही शरीफ को 15 दिन की छूट दी थी जिसकी अवधि 24 अक्टूबर को खत्म हो गई। उन्होंने शरीफ पर देरी करने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया और अल-अजीजी स्टील और फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। साथ ही अदालत ने एवेनफील्ड रेफरेंस मामले में शरीफ के गारंटर को नोटिस जारी किए।
 
सभी 3 मामलों में अदालत ने 3 नवंबर तक सुनवाई स्थगित कर दी। अदालत ने गत सप्ताह शरीफ की गैरमौजूदगी में 3 मामलों में उन पर मुकदमा चलाया। 9 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान अदालत ने शरीफ के 2 बेटों हुसैन और हसन तथा उनकी बेटी और दामाद पर अलग से मुकदमा चलाने का फैसला लिया था। साथ ही अदालत ने उसके समक्ष पेश न होने पर हुसैन और हसन को घोषित अपराधी करार देने की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया। 
 
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 400 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को अदालत परिसर के आसपास तैनात किया गया था। (भाषा) 
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख