dharma sangrah
✕

करना चाहते हैं सूरज की सैर तो नासा को भेजें अपना नाम

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (10:33 IST)
अगर आप सूरज पर जाना चाहते है तो अपना नाम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी नासा को भेज सकते हैं। नासा एक ऐसी तरकीब लाया है जिसकी सहायता से आप अपना नाम सूरत तक भेज सकते हैं।  वाशिंगटन में नासा के एक सीनियर साइंटिस्ट थॉमस ज्यूबर्शेन के मुताबिक सूरज ब्रह्मांड का सबसे चमकीला तारा है।

इसके चारों ओर नौ ग्रह चक्कर लगाते हैं। उसके करीब भी पहुंचना इंसान और विज्ञान दोनों के लिए संभव नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक आपका नाम सूरज के वातावरण के भीतर पहुंचा सकते हैं। सूरज की तपिश और उसके इर्द-गिर्द फैली विकिरण को चीरते हुए आपका नाम सूरज के वातावरण के बेहद करीब पहुंचाएगा नासा का यान पार्कर सोलर प्रोब।  थॉमस के अनुसार लोग अपना नाम नासा भेज सकते हैं। इन नामों को एक माइक्रोचिप पर लिखा जाएगा। यह माक्रोचिप स्पेसक्राफ्ट के जरिए सूरज के करीब भेजी जाएगी, जो सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाएगी। नासा ने मंगलवार को कहा कि सूरज पर नाम भेजने के लिए 27 अप्रैल 2018 तक नाम स्वीकार किए जाएंगे। नासा के अनुसार यह मिशन इस साल शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह मिशन उन तमाम सवालों के जवाब तलाशेगा, जिनके जवाब पिछले छ: दशक से सभी वैज्ञानिकों तलाश रहे हैं। मई 2017 में नासा ने इस यान का नाम सोलर प्रोब प्लस से बदलकर खगोलविद् यूजीन पार्कर के सम्मान में पार्कर सोलर प्रोब कर दिया।  इस मिशन में प्रयोग में स्पेसक्राफ्ट एक छोटी कार के आकार है जो 5.9 मिलियन किलोमीटर का सफर तय करेगा।

इस स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार 4,30,000 मील प्रति घंटा है। प्रोफेसर थॉमस ने कहा कि इसका अर्थ यह हुआ कि वॉशिंगटन से टोक्यो पहुंचने में एक मिनट का समय भी नहीं लगेगा। यह यान सीधे सूरज के वातावरण का सफर तय करेगा। इस मिशन का उद्देश्य यह जानना है कि किस प्रकार ऊर्जा और गर्मी सूर्य के चारों ओर घेरा बनाकर रखती हैं। इस मिशन से सूरज के बारे में अधिक समझ विकसित होने की उम्मीद है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख