Hanuman Chalisa
✕

नासा का ऐतिहासिक 'डॉन' मिशन समाप्त हुआ

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (00:08 IST)
वॉशिंगटन। क्षुद्र ग्रहों की पट्टी में दो सबसे बड़े क्षुद्र ग्रहों का चक्कर लगाने वाले नासा के 'डॉन' अंतरिक्ष यान में ईंधन समाप्त होने के बाद इसका ऐतिहासिक 11 साल पुराना मिशन समाप्त हो गया। इस मिशन ने हमारे सौरमंडल के कई रहस्यों को उजागर किया था।
 
 
46.7 करोड़ डॉलर की लागत वाला यह मिशन 2007 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य क्षुद्र ग्रहों वेस्टा और केयर्स का अध्ययन करना था। नासा ने एक बयान में बताया कि यह अंतरिक्ष यान 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को नासा के डीप स्पेस नेटवर्क के साथ निर्धारित संपर्क साधने में विफल रहा।
 
जब उड़ान दल ने संपर्क नहीं होने के अन्य संभावित कारणों को समाप्त किया तो मिशन प्रबंधकों ने कहा कि अंतरिक्ष यान में अंतत: हाइड्रोजन समाप्त हो गई है जिस ईंधन से अंतरिक्ष यान संचालित होता है।
 
नासा के यहां स्थित विज्ञान मिशन निदेशालय के सहायक प्रशासक थॉमस जुर्बुकेन ने कहा कि आज हम अपने डॉन मिशन के समाप्त होने के मौके पर उसकी तरफ से दिलाई गईं अतुलनीय तकनीकी उपलब्धियों व महत्वपूर्ण विज्ञान को याद कर रहे हैं। नासा का कहना है कि हमने डॉन पर बहुत ज्यादा काम का बोझ डाला था, लेकिन उसने सभी काम बखूबी पूरे किए। इतने अच्छे अंतरिक्ष यान को रिटायर करना आसान नहीं है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

अगला लेख